facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PFC FY24Q3 Results: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का 20 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, NPA में आई गिरावट

Advertisement

PFC Limited की FY24Q3 में कुल आमदनी बढ़कर 23,593.40 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,662.65 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- February 08, 2024 | 4:55 PM IST
PFC FY24Q3 Results: Power Finance Corporation's net profit increased by 20 percent, NPA declined PFC FY24Q3 Results: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का 20 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, NPA में आई गिरावट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत उछाल के साथ 6,294.44 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,241.10 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया था।

पीएफसी लिमिटेड ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इसी तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 23,593.40 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,662.65 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में 2023-24 के लिए 10 रुपये के चुकता इक्विटी शेयर पर 35 प्रतिशत या 3.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की गई।

कंपनी ने एक अन्य बयान में कहा कि दिसंबर, 2023 तिमाही के अंत में उसके द्वारा दिया गया एकीकृत कर्ज 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,54,483 करोड़ रुपये हो गया है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के बाद 8,04,526 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का एकीकृत शुद्ध एनपीए (गैर-निष्पादित आस्तियां-NPA) 0.86 प्रतिशत के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.15 प्रतिशत थीं। इस अवधि में सकल एनपीए (GNPA) भी 0.78 प्रतिशत घटकर 3.13 प्रतिशत पर आ गया।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement