facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB का दूसरी तिमाही में कर्ज वितरण 13 प्रतिशत बढ़ा, Yes Bank की जमा राशि में 18% की बढ़त

Advertisement

PNB बैंक का कुल कारोबार 30 सितंबर, 2023 के अंत के 22.51 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 03, 2024 | 3:16 PM IST
NPA pressure will increase, there is a possibility of decline in banks' profits in the next financial year NPA का बढ़ेगा दबाव, अगले वित्त वर्ष में बैंकों के मुनाफे में गिरावट की आशंका

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में ऋण वितरण 13 प्रतिशत बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

30 सितंबर, 2023 के अंत तक बैंक का कुल अग्रिम 9.41 लाख करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि कुल जमा राशि 11.41 प्रतिशत बढ़कर 14.59 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में यह 13.09 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंक का कुल कारोबार 30 सितंबर, 2023 के अंत के 22.51 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Also read: Housing Sales: तीसरी तिमाही में खूब बिके लग्जरी मकान, कुल बिक्री में हिस्सेदारी बढ़कर हुई 46 फीसदी

यस बैंक की जमा राशि में 18% की बढ़त

इस बीच, निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका ऋण वितरण सितंबर तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 2.09 लाख करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में यस बैंक की जमा राशि 18 प्रतिशत बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक का तरलता कवरेज अनुपात 131.9 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement