facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जुलाई में प्राइवेट इक्विटी व वेंचर कैपिटल निवेश घटा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:41 PM IST

आईवीसीए-ईवाई के मासिक पीई-वीसी आंकड़े के अनुसार, जुलाई में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश 74 सौदों के जरिये 3 अरब डॉलर पर रहा, जो पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 69 प्रतिशत कम है। जुलाई 2022 में 9 सौदों के जरिये सौदों से निकासी 32.2 करोड़ डॉलर पर दर्ज की गई, जो जनवरी, 2021 के बाद से निवेश से निकलने के संबंध में सबसे कम संख्या थी। जुलाई, 2022 में पीई/वीसी निवेश बिक्री और मात्रा, दोनों के संदर्भ में साल के दौरान सबसे कम रहा। 3 अरब डॉलर के साथ पीई/वीसी निवेश जून, 2022 के मुकाबले 40 प्रतिशत कम रहा।
जुलाई 2021 (134 सौदे) के मुकाबले जुलाई 2022 में 74 निवेश सौदे दर्ज किए और जून 2022 (118 सौदे) के मुकाबले सौदों में 37 प्रतिशत की कमी आई।
ईवाई में पार्टनर एवं नैशनल लीडर (प्राइवेट इक्विटी) विवेक सोनी ने कहा, ‘सख्त तरलता और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच करीब 6 महीनों तक स्थिर रहने के बाद पहली बार भारतीय पीई/वीसी निवेश में कुछ कमजोरी दर्ज की गई है। निवेशकों की सतर्कता की वजह से सौदों की प्रक्रिया पूरा होने में समय लग रहा है।’

First Published - August 11, 2022 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट