facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ 64 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 5:58 PM IST
central bank of india
Creative Commons license

सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 64 फीसदी बढ़कर 458 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी और शुद्ध ब्याज आय (NII) में सुधार से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में बैंक ने 279 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी बढ़कर 7,635.71 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 6,523.78 करोड़ रुपये थी। तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय भी 20 फीसदी बढ़कर 3,285 करोड़ रुपये रहा। तीसरी तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी 44.21 फीसदी बढ़कर 1,807 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 1,253 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें: Bank of India Q3 Results: मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये पर पहुंचा

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) दिसंबर, 2022 के अंत तक घटकर आधा यानी 8.85 फीसदी रह गया। दिसंबर, 2021 के अंत तक यह 15.16 फीसदी रहा था। वहीं शुद्ध NPA भी बीते दिसंबर तिमाही में 4.39 फीसदी से घटकर 2.09 फीसदी रह गया।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement