facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meet: चेक क्लियर करने की प्रक्रिया में तेजी, भुगतान की बढ़ेगी रफ्तार

Advertisement

प्रस्ताव यह है कि चेक को पहले स्कैन किया जाएगा और उसे पेश किए जाने के बाद कुछ घंटे में ही क्लियर कर दिया जाएगा और यह पूरे कारोबारी घंटे के दौरान लगातार किया जाएगा।

Last Updated- August 08, 2024 | 10:07 PM IST
चेक क्लियर करने की प्रक्रिया में तेजी, भुगतान की बढ़ेगी रफ्तार RBI MPC Meet: Check clearing process speeded up, speed of payment will increase

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक भुगतान से जुड़े जोखिम कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के मकसद से चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) में बदलाव का प्रस्ताव देते हुए चेक क्लियर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही। वर्तमान में चेक जमा करने से लेकर राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है।

फिलहाल सीटीएस के जरिये चेक क्लियर करने की प्रक्रिया बैच के माध्यम से होती है। लेकिन प्रस्तावित व्यवस्था के तहत चेक जमा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही चेक क्लियर हो जाएगा। इससे चेक भुगतान की रफ्तार भी बढ़ेगी और चेक देने वाले और चेक पाने वाले दोनों को ही इससे फायदा होगा।

प्रस्ताव यह है कि चेक को पहले स्कैन किया जाएगा और उसे पेश किए जाने के बाद कुछ घंटे में ही क्लियर कर दिया जाएगा और यह पूरे कारोबारी घंटे के दौरान लगातार किया जाएगा। इस तरह चेक को क्लियर होने का समय घटकर महज कुछ घंटे हो जाएगा। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि इस संदर्भ में विस्तृत ब्योरा जल्द ही जारी किया जाएगा।

आरबीआई ने कहा कि नया तंत्र चेक क्लियर करने की क्षमता में सुधार लाएगा और प्रतिभागियों के लिए निपटान जोखिम कम करने के साथ ही ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाएगा। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एम वी राव ने कहा कि चेक के तुरंत निपटान से आम जनता को फायदा होगा।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement