facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने घरेलू धन ट्रांसफर सेवाओं के लिए KYC नियम किए सख्त

Advertisement

ढांचे में ये बदलाव रकम हस्तांतरण के लिए विभिन्न सेवाओं की हाल ही में की गई समीक्षा के आधार पर किया गया है।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:18 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहक को जानें (केवाईसी) के रिकॉर्ड की जरूरतों को सख्त बनाकर विनियमित संस्थाओं द्वारा घरेलू धन हस्तांतरण सेवाओं के लिए नियामकीय ढांचे में सुधार किया है। ढांचे में ये बदलाव रकम हस्तांतरण के लिए विभिन्न सेवाओं की हाल ही में की गई समीक्षा के आधार पर किया गया है।

अधिकृत भुगतान प्रणाली सेवाप्रदाताओं से रिजर्व बैंक ने कहा है कि रुपये भेजने वाले बैंक को लाभार्थी के नाम और पते की जानकारी होनी चाहिए। हर लेनदेन को अतिरिक्त फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन के जरिये सत्यापित करना चाहिए।

घरेलू धन हस्तांतरण को विनियमित करने के लिए साल 2021 में नियम पेश किए गए थे। तब से बैंक शाखाओं की उपलब्धता, भुगतान प्रणालियों में वृद्धि और केवाईसी आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी में भारी इजाफा हउआ है। नियामक ने कहा कि अब उपयोगकर्ताओं के पास रकम भेजने के लिए कई डिजिटल विकल्प हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा कि रकम भेजने वाले बैंक/ बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट्स एक सत्यापित फोन नंबर और स्वसत्यापित आधिकारिक वैध प्रमाणपत्र (ओवीडी) के जरिये प्रेषक पंजीकृत करेंगे। जो बैंक धनराशि भेजेंगे उन्हें आईएमपीएस अथवा एनईएफटी लेनदेन में संदेश के तौर पर प्रेषक की जानकारी शामिल करनी होगी।

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement