facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहरी सहकारी बैंकों पर विलय के लिए दबाव नहीं डालेगा आरबीआई

Advertisement

मराठे ने महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद में शहरी सहकारी बैंकों के वित्तीय रूप से मजबूत होने और सही ढंग से प्रबंधित बैंक होने के लिए सही रणनीति अपनाने की जरूरत पर प्रकाश डाला।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:25 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शहरी सहकारी बैंकों के विलय के लिए दबाव नहीं डालेगा। आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड के सदस्य व सहकार भारती के संस्थापक सदस्य सतीश मराठे ने यह बात कही।

मराठे ने कहा, ‘आरबीआई शहरी सहकारी बैंकों का जबरन विलय करने नहीं जा रहा। रिजर्व बैंक विलय के लिए कहेगा। यह उसकी नीति नहीं है। ऐसा नहीं होने वाला है।’

मराठे ने महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद (एमईडीसी) में शहरी सहकारी बैंकों के वित्तीय रूप से मजबूत होने और सही ढंग से प्रबंधित बैंक होने के लिए सही रणनीति अपनाने की जरूरत पर प्रकाश डाला।

मराठे ने कहा, ‘अभी शहरी सहकारी बैंक मुख्य धारा के बैंकों और वित्तीय तंत्र से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। लिहाजा न ही सरकार और न ही नियामक किसी भी समय यह चाहेंगे कि इस वित्तीय तंत्र का कोई खंड कमजोर हो। कोई भी खंड कमजोर होने से बाधा खड़ी हो सकती है। इसलिए शहरी सहकारी बैंक क्षेत्र के लिए यह जरूरी है कि वे नियामक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपनी कार्यप्रणाली को मजबूत करें।’

उनके अनुसार शहरी सहकारी बैंक ऐतिहासिक रूप से कम व मध्यम आय समूह, छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार श्रेणी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करते हैं। हालांकि ये गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) और घाटे का आकार व जोखिम बढ़ने के कारण दबाव में आ गए हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement