facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिजर्व बैंक ने NBFC के लिए स्व-नियामकीय संगठनों की मान्यता को लेकर आवेदन मंगाए

Advertisement

SRO के रूप में मान्यता मिलने के बाद या परिचालन शुरू होने से पहले के एक साल में न्यूनतम दो करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति होनी चाहिए।

Last Updated- June 19, 2024 | 7:53 PM IST
Bank Holiday

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने NBFC के लिए स्व-नियामकीय संगठनों (SRO) की मान्यता के लिए बुधवार को आवेदन आमंत्रित किए। SRO के रूप में मान्यता मिलने के बाद या परिचालन शुरू होने से पहले के एक साल में न्यूनतम दो करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति होनी चाहिए।

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) क्षेत्र के लिए अधिकतम दो SRO को मान्यता दी जाएगी। RBI ने अपनी विनियमित संस्थाओं के लिए SRO को मान्यता देने के लिए मार्च में रूपरेखा जारी की थी। इस रूपरेखा में उद्देश्य, दायित्व, पात्रता मानदंड, संचालनक मानक और आवेदन प्रक्रिया का जिक्र किया गया था।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, SRO की तकनीकी विशेषज्ञता से नियमों की प्रभावशीलता बढ़ती है और वे तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर अपनी राय देकर विनियामक नीतियों को तैयार करने एवं संशोधन में भी मदद करते हैं।

Also read: RBI bulletin: लगातार कम हो रही खुदरा महंगाई मगर खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम चिंता का विषय

RBI ने SRO के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा, “NBFC क्षेत्र के लिए SRO मुख्य रूप से निवेश और ऋण कंपनियों (एनबीएफसी-आईसीसी), आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) और फैक्टर्स (एनबीएफसी-फैक्टर्स) की श्रेणियों में एनबीएफसी के लिए परिकल्पित हैं। हालांकि एसआरओ में एनबीएफसी की अन्य श्रेणियां भी सदस्य हो सकती हैं।”

केंद्रीय बैंक ने कहा कि मान्यता-प्राप्त एसआरओ में एनबीएफसी-आईसीसी, एचएफसी और एनबीएफसी-फैक्टर्स का अच्छा मिश्रण होना चाहिए। इसके लिए आवेदन 30 सितंबर, 2024 तक दाखिल किए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement