facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Shriram Finance को मिल सकता है आरबीआई से पीडी लाइसेंस, सरकारी बॉन्ड बाजार में एंट्री की तैयारी

Advertisement

अगर मंजूरी मिली तो हाल के वर्षों में पीडी लाइसेंस पाने वाली पहली गैर बैंकिंग कंपनी बनेगी श्रीराम फाइनेंस, जोखिम कम लेकिन लाभ सीमित

Last Updated- April 08, 2025 | 11:02 PM IST
TPG sold stake in Shriram Finance, block deal for Rs 1,400 crore

देश की बड़ी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक श्रीराम फाइनैंस को सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एकल प्राथमिक डीलरशिप (पीडी) लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। इस मामले के जानकार कई सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पीडी लाइसेंस देने के मामले में रिजर्व बैंक बहुत सावधानी बरतता रहा है। अगर वह लाइसेंस देता है, तो श्रीराम फाइनैंस हाल के वक्त में यह लाइसेंस पाने वाली पहली गैर बैंकिंग इकाइयों में से एक होगी। कर्जदाता ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को जानकारी दी थी कि उसे श्रीराम ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स (एसओआईपीएल) में श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स से 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। साथ ही उमेश रेवंकर और पराग शर्मा को एसओआईपीएल के बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि पीडी कारोबार कम मुनाफे का कारोबार है, लेकिन इसमें जोखिम नहीं होता। उन्होंने कहा कि श्रीराम फाइनैंस का निवेश का बड़ा बहीखाता है और वे ट्रेडिंग में कुछ विशेषज्ञता चाहते हैं, जो उनके पीडी लाइसेंस लेने की वजह हो सकती है। बिजनेस स्टैंडर्ड की ओर से मांगी गई जानकारी के जवाब में कर्जदाता ने कहा, ‘कंपनी के परिणाम की घोषणा से पहले श्रीराम फाइनेंस कुछ कहना नहीं चाहती और फिलहाल कोई टिप्पणी देने में असमर्थ है।’

प्राथमिक डीलर (पीडी) सरकारी प्रतिभूतियों में बाजार निर्माता होते हैं, जो डेटेड सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक), ट्रेजरी बिलों और नकदी प्रबंधन बिलों (सीएमबी) के इश्युएंस के लिए नीलामी का समर्थन करने का काम करते हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement