facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सरल हुए निवेश संबंधी नियम

Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

भारतीय कंपनियां, जो वित्तीय गतिविधि में शामिल नहीं है, अब किसी विदेशी वित्तीय सेवा फर्म जैसे ब्रोकरेज, संपत्ति प्रबंधन करने वाले फंडों, क्रेडिट कार्ट में ऑटोमेटिक रूट से निवेश कर सकती हैं। हालांकि बैंकों व बीमा फर्मों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसके पहले इस तरह का निवेश प्रतिबंधित था।

वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को अधिसूचित ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ओडीआई) के नए नियमों में यह सुविधा दी गई है। इसका मकसद उन घरेलू फर्मों के लिए नियम सरल करना है, जो विदेश की किसी इकाई में निवेश करना चाहती हैं। इस कदम से कई कंपनियों के लिए दरवाजे खुल सकते हैं, जो विदेश में वित्तीय सेवा क्षेत्र में निवेश करने को इच्छुक थीं। अब अगर कंपनी का 3 साल के मुनाफे का रिकॉर्ड अच्छा है तो वे अपने मुनाफे का 3 गुना निवेश कर सकती हैं।

खेतान ऐंड कंपनी में पार्टनर मोइन लाढा ने कहा, ‘वित्तीय गतिविधियों में शामिल नहीं रहने वाली भारतीय इकाइयों को वित्तीय सेवा में निवेश की अनुमति देने से निश्चित रूप से अतिरिक्त धन को लगाने के लिए एक जगह मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र के विविधीकरण में मदद मिलेगी। इसके लिए 3 साल के मुनाफे और ओडीआई से जुड़ी अन्य शर्तों का पालन करना होगा।’

हालांकि अगर कोई इकाई बीमा क्षेत्र से नहीं जुड़ी है, तो वह जनरल और स्वास्थ्य बीमा में ओडीआई मार्ग अपना सकती है, जहां इस तरह का बीमा कारोबार इस तरह की भारतीय इकाई की विदेश में स्थित प्रमुख गतिविधियों को समर्थन करता है। इस तरह की राहत गिफ्ट  सिटी में निवेश के लिए दी गई है, जहां गैर वित्तीय सेवा इकाई इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर में पंजीकृत विदेशी इकाई में निवेश कर सकती है, जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वित्तीय सेवा गतिविधि में लगी हो। पीडब्ल्यूसी में पार्टनर भाविन शाह ने कहा, ‘वित्तीय सेवा क्षेत्र में निवेश को गैर वित्तीय इकाइयों के लिए खोलने और गिफ्ट सिटी में निवेश में राहत देने से भारत से नियंत्रित होने वाले फंडों और फिनटेक स्टार्टअप को मौका मिलेगा।
 

First Published - August 23, 2022 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट