facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ujjivan Bank Q1 result: नेट प्रॉफिट 60 फीसदी बढ़कर 324 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

Ujjivan Bank की ब्याज आय भी जून, 2022 तिमाही के 905 करोड़ रुपये से बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 1,287 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- July 27, 2023 | 6:08 PM IST
Ujjivan Bank Q1 result: Net profit up 60% to Rs 324 crore

Ujjivan Bank Q1 result: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में 60 फीसदी के उछाल के साथ 324 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है। बैंक ने अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में 203 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 1,464 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,030 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय भी जून, 2022 तिमाही के 905 करोड़ रुपये से बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 1,287 करोड़ रुपये हो गई है।

Also read: Axis Bank Q1 Results: बैंक ने पहली तिमाही में कमाया 5,797 करोड़ रुपये का मुनाफा, पिछली बार से 40.5 % ज्यादा

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 32 फीसदी वृद्धि के साथ 793 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ने बताया कि संपत्ति गुणवत्ता के मामले में स्थिति बेहतर हुई है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित (NPA) आस्तियां जून तिमाही में सुधरकर 2.62 फीसदी पर आ गईं। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का सकल NPA 6.51 फीसदी पर था। बैंक का शुद्ध NPA भी जून, 2022 तिमाही के 0.11 फीसदी से सुधर कर जून, 2023 में 0.06 फीसदी रह गया।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 6:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement