facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Creators Award: पीएम मोदी ने प्रदान किए ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’; जया किशोरी समेत कई इन्फ्लूएंसर्स को किया सम्मानित

इसका उद्देश्य सकारात्मक बदलाव के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है।

Last Updated- March 08, 2024 | 2:41 PM IST
Creator Award

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) प्रदान किया। इस पुरस्कार की शुरुआत पहली बार की गई है। ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया।

गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और यात्रा क्षेत्र के लिए कामिया जानी को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार कथा वाचन, सामाजिक बदलाव, पर्यावरणीय संवहनीयता और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रयास है।

इसका उद्देश्य सकारात्मक बदलाव के लिए रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे।

इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सर्जकों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सर्जक सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया। बयान में कहा गया कि यह जबरदस्त सार्वजनिक जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि पुरस्कार वास्तव में लोगों की पसंद को प्रदर्शित करता है।

First Published - March 8, 2024 | 12:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट