भारत

रक्षा मंत्रालय ने ₹2.38 लाख करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी, S-400 मिसाइल-ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 27, 2026 | 6:52 PM IST

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को S-400 मिसाइलों और मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सहित 2.38 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।

S-400 से मजबूत होगी एयर डिफेंस

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, S-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 के एयरो इंजन एग्रीगेट्स के ओवरहॉल के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि AN-32 और IL-76 परिवहन बेड़े को बदलकर मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल किए जाने से सेना की रणनीतिक, सामरिक और ऑपरेशनल एयरलिफ्ट जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।

Also Read: अर्थशास्त्रियों का अनुमान: एक्साइज कटौती से सरकार को ₹1.5 लाख करोड़ का झटका!

Su-30 अपग्रेड से बढ़ेगी ऑपरेशनल ताकत

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “S-400 सिस्टम दुश्मन के लंबी दूरी के हवाई हमलों को, जो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाते हैं, रोकने में सक्षम होगा। वहीं, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट आक्रामक जवाबी कार्रवाई और समन्वित हवाई अभियानों को अंजाम देने में मदद करेंगे। साथ ही स्टेल्थ इंटेलिजेंस, निगरानी और टोही (रिकॉनिसेंस) गतिविधियों को भी मजबूत करेंगे।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “Su-30 के एयरो इंजन और उसके एग्रीगेट्स के ओवरहॉल से विमान की सेवा अवधि बढ़ेगी और वायुसेना की परिचालन जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।”

First Published : March 27, 2026 | 6:40 PM IST