भारत

रक्षा आवंटन 80,959.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,32,301.27 करोड़ रुपये हुआ: सरकार

मंत्री ने 'बीई 2023-24 में पूंजी अधिग्रहण (आधुनिकीकरण बजट) के तहत अनुमानित और आवंटित धन' से संबंधित आंकड़े साझा किए।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2023 | 9:31 AM IST

रक्षा सेवाओं के लिए कुल पूंजीगत परिव्यय के तहत आवंटन वित्तीय वर्ष 2019-20 में 80,959.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 1,32,301.27 करोड़ रुपये हो गया।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। मंत्री ने “बीई 2023-24 में पूंजी अधिग्रहण (आधुनिकीकरण बजट) के तहत अनुमानित और आवंटित धन” से संबंधित आंकड़े साझा किए।

उन्होंने कहा, “रक्षा आधुनिकीकरण के लिए संसाधनों का कम आवंटन नहीं किया गया है और रक्षा सेवाओं के लिए कुल पूंजी परिव्यय के तहत आधुनिकीकरण के वास्ते आवंटन वित्त वर्ष 2019-20 में 80,959.08 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 1,32,301.27 करोड़ रुपये हो गया है।”

यह भी पढ़ें : Independence Day 2023: पीएम मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का किया आग्रह

First Published : August 12, 2023 | 9:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)