भारत

Delhi Monsoon: मॉनसून ने दी दिल्ली में दस्तक, एक दिन की बारिश में डूबी राजधानी!

Delhi Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मॉनसून की पहली बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 28, 2024 | 3:15 PM IST

Delhi Monsoon: भीषण गर्मी के बाद मॉनसून आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। IMD ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मॉनसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है।

उसने कहा, ‘‘मॉनसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मॉनसून की पहली बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 26 जून को मॉनसून आया था। यह 2022 में 30 जून को, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को दिल्ली पहुंचा था।

First Published : June 28, 2024 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)