facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Monsoon: मॉनसून ने दी दिल्ली में दस्तक, एक दिन की बारिश में डूबी राजधानी!

Advertisement

Delhi Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मॉनसून की पहली बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया।

Last Updated- June 28, 2024 | 3:15 PM IST
मॉनसून ने दी दिल्ली में दस्तक, एक दिन की बारिश में डूबी राजधानी, Monsoon hits Delhi, capital drenched in one day rain

Delhi Monsoon: भीषण गर्मी के बाद मॉनसून आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। IMD ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मॉनसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है।

उसने कहा, ‘‘मॉनसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मॉनसून की पहली बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 26 जून को मॉनसून आया था। यह 2022 में 30 जून को, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को दिल्ली पहुंचा था।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement