Representative Image
Delhi Weather Report: दिल्ली वालों को आज तपती गर्मी से हल्कि राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस वीकेंड (10 मई-13 मई) पर देश की राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम थोड़ा कूल-कूल हो जाएगा।
मई में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के मुताबिक मई में देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है और उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में लोगों को लू के थपड़े लगेंगे।
दिल्ली की बात करें तो मई के महीने में लोगों को गर्मी सताएगी। हालांकि, 10 मई से लेकर 13 मई तक लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
कैसा रहेगा आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। IMD के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आज दिन के दौरान बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रात में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं, 11 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहेगा। इसके अलावा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। 12 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री हो सकता है। साथ ही इस दिन राजधानी में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।
वहीं, 13 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहेगा। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी से मौसम थोड़ा कूल-कूल रहेगा।