facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: इस वीकेंड पर कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मूड? चेक करें वेदर रिपोर्ट

Advertisement

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार इस वीकेंड (10 मई-13 मई) पर देश की राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम थोड़ा कूल-कूल हो जाएगा।

Last Updated- May 10, 2024 | 11:51 AM IST
Delhi Weather Today
Representative Image

Delhi Weather Report: दिल्ली वालों को आज तपती गर्मी से हल्कि राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस वीकेंड (10 मई-13 मई) पर देश की राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम थोड़ा कूल-कूल हो जाएगा।

मई में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक मई में देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है और उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में लोगों को लू के थपड़े लगेंगे।

दिल्ली की बात करें तो मई के महीने में लोगों को गर्मी सताएगी। हालांकि, 10 मई से लेकर 13 मई तक लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। IMD के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आज दिन के दौरान बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रात में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, 11 मई को न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहेगा। इसके अलावा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। 12 मई को दिल्ली का न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री हो सकता है। साथ ही इस दिन राजधानी में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

वहीं, 13 मई को दिल्ली का न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहेगा। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी से मौसम थोड़ा कूल-कूल रहेगा।

 

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement