भारत

Diwali 2024: गुरुग्राम में दिवाली की रात आग लगने की 57 घटनाएं सामने आईं, 8 लोग झुलसे

अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 02, 2024 | 8:23 AM IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिवाली की रात पटाखे जलाने के कारण आग लगने की 57 घटनाएं सामने आई जिनमें आठ लोग झुलस गए और छह वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झुलसे लोगों से से पांच का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि तीन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक गुलशन कालरा ने बताया, ‘‘आग लगने की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए दस स्थानों पर दमकल वाहनों को तैनात किया गया था। आग की घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।’’

First Published : November 2, 2024 | 8:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)