facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali 2024: गुरुग्राम में दिवाली की रात आग लगने की 57 घटनाएं सामने आईं, 8 लोग झुलसे

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

Last Updated- November 02, 2024 | 8:23 AM IST
Saudi Arabia Bus Accident
Representative Image

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिवाली की रात पटाखे जलाने के कारण आग लगने की 57 घटनाएं सामने आई जिनमें आठ लोग झुलस गए और छह वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झुलसे लोगों से से पांच का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि तीन को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक गुलशन कालरा ने बताया, ‘‘आग लगने की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए दस स्थानों पर दमकल वाहनों को तैनात किया गया था। आग की घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।’’

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 8:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement