facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कैंसिल हुआ Elon Musk का भारत दौरा, अब रविवार को भारत नहीं आएंगे मस्क

मस्क के भारत दौरे में टेस्ला की देश में एंट्री, निवेश और एक नई फैक्ट्री खोलने को लेकर कोई बड़ी घोषणाएं होने के कयास लगाए जा रहे थे।

Last Updated- April 20, 2024 | 1:41 PM IST
Musk loses bid to dismiss ex-Twitter CEO Parag Agrawal's severance lawsuit Elon Musk को लगा बड़ा झटका, Twitter के पूर्व सीईओ Parag Agrawal का मुकदमा आगे बढ़ेगा

Tesla के CEO एलॉन मस्क अब रविवार को भारत नहीं आएंगे। मस्क का भारत दौरा फिलहाल टल गया है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है।

बता दें, मस्क 21 से 22 अप्रैल, दो दिनों के लिए भारत के दौरे पर आने वाले थे। ऐसी खबरें थी कि इस दौरान वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने वाले थे। इस मुलाकात को लेकर मस्क ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके लिखा था कि के कि वे पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं।

वहीं मस्क के भारत दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस दौरे में भारत में टेस्ला की एंट्री, निवेश और एक नई फैक्ट्री खोलने को लेकर कोई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

स्टारलिंक को लेकर हो सकती थी बात

ऐसा अनुमान था कि इस दौरे के बाद से उपग्रह आधारित मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा स्टारलिंक को देश में शुरू करने के एजेंडे को भी आगे बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  भारत बन सकता है स्टारलिंक से सेवा लेने वाला 71वां देश

स्टारलिंक दुनिया के 70 देशों में पहले से ही सेवाएं दे रही है। कंपनी ने जीएमसीएस लाइसेंस के लिए नवंबर 2022 में आवेदन किया था लेकिन अभी तक उसे सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है।

मस्क के लिए यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। 2021 में मस्क ने देश में शोरूम खोलने और टेस्ला की कारें आयात कर देश में बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए टेस्ला ने बेंगलूरु में टेस्ला इंडिया मोटर्स ऐंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई बनाई थी। इसे सरकार से कंपनी की दो कारों मॉडल 3 और मॉडल वाई के लिए होमोलॉगेशन प्रमाण पत्र भी मिल गया था। होमोलॉगेशन प्रमाणपत्र का मतलब है कि उक्त कारें भारत की सड़कों पर चलने के लिए उपयुक्त हैं।

First Published - April 20, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट