भारत

7 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन

संगठनों ने कहा कि वे इस मसले पर 7 अप्रैल को केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जलाएंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 02, 2024 | 11:07 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने 7 अप्रैल को देशव्यापी रैली करने और 9 अप्रैल को रेल रोको आंदोलन करने का फैसला किया है। यह संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून बनाने की मांग को लेकर 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

इस समूह के साथ पुराना संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भी रविवार को प्राइवेट साइलोज को पंजाब में गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अनाज बाजार बेकार हो जाएंगे। संगठनों ने कहा कि वे इस मसले पर 7 अप्रैल को केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जलाएंगे।

एसकेएम (गैर राजनीतिक) के अलावा केकेएम और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इसके पहले इस मसले पर 9 अप्रैल को प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

First Published : April 2, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)