facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

7 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन

संगठनों ने कहा कि वे इस मसले पर 7 अप्रैल को केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जलाएंगे।

Last Updated- April 02, 2024 | 11:07 PM IST
किसानों के मार्च ऐलान पर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, लगा जाम, Security tightened in Delhi on farmers' march announcement, jammed
Representative Image

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने 7 अप्रैल को देशव्यापी रैली करने और 9 अप्रैल को रेल रोको आंदोलन करने का फैसला किया है। यह संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून बनाने की मांग को लेकर 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

इस समूह के साथ पुराना संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) भी रविवार को प्राइवेट साइलोज को पंजाब में गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अनाज बाजार बेकार हो जाएंगे। संगठनों ने कहा कि वे इस मसले पर 7 अप्रैल को केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जलाएंगे।

एसकेएम (गैर राजनीतिक) के अलावा केकेएम और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इसके पहले इस मसले पर 9 अप्रैल को प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

First Published - April 2, 2024 | 11:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट