facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IRCTC का उत्तराखंड टूर पैकेज: देवभूमि की करिए यात्रा, टिकट बुक करने पर मिल रहे हैं ये ऑफर

Devbhoomi Uttarakhand Yatra नाम के इस पैकेज में 10 रात और 11 दिन का सफर शामिल है।

Last Updated- December 01, 2024 | 12:06 PM IST
IRCTC
Representative Image

IRCTC Offer: आईआरसीटीसी, जो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है, ने उत्तराखंड घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में आपको टनकपुर, चंपावत/लोहाघाट, चौकोरी, अल्मोड़ा, नैनीताल और भीमताल जैसी खूबसूरत जगहें देखने का मौका मिलेगा।

आइए जानते हैं इस टूर की पूरी जानकारी…

Devbhoomi Uttarakhand Yatra नाम के इस पैकेज में 10 रात और 11 दिन का सफर शामिल है। यह यात्रा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगी। इस टूर की शुरुआत 3 दिसंबर 2024 से होगी। आईआरसीटीसी यात्रियों को सफर के दौरान शाकाहारी भोजन की सुविधा भी देगा।

टूर पैकेज की जानकारी

    • पैकेज का नाम: Dev Bhoomi Uttarakhand Yatra (EZUBG14)
    • टूर की अवधि: 10 रात और 11 दिन
    • प्रस्थान की तारीख: 3 दिसंबर 2024
    • खाना: यात्रा के दौरान ट्रेन में भोजन
    • यात्रा का साधन: ट्रेन
    • चढ़ने और उतरने के स्टेशन: कोलकाता, बर्धमान, आसनसोल, झाझा, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर और लखनऊ

घूमने की खास जगहें:

      • टनकपुर – पूर्णागिरि
        शारदा नदी घाट पर शाम की आरती और भजन का अनुभव।
      • चंपावत / लोहाघाट
        बलेश्वर मंदिर, हरे-भरे चाय बागान और मायावती आश्रम।
      • हाट कालिका मंदिर
        भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र।
      • पाताल भुवनेश्वर
        रहस्यमय गुफाओं का अनोखा अनुभव।
      • जागेश्वर धाम
        प्राचीन शिव मंदिरों का समूह।
      • गोलू देवता – चितई
        मनोकामना पूरी करने वाले देवता के लिए प्रसिद्ध।
      • नंदा देवी
        धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम।
      • कैंची धाम
        बाबा नीम करौली का प्रसिद्ध मंदिर।
      • कसार देवी और कटारमल सूर्य मंदिर
        शांति और आध्यात्मिकता से भरी जगहें।
      • नानकमत्ता गुरुद्वारा
        सिख धर्म का पवित्र स्थल।
      • नैनीताल – नैना देवी
        झीलों और नैना देवी मंदिर के लिए मशहूर।

कितना होगा खर्चा?

पैकेज का खर्चा कैटेगरी के हिसाब से होगा:

      • स्टैंडर्ड कैटेगरी: ₹30,925 प्रति व्यक्ति
      • डीलक्स कैटेगरी: ₹38,535 प्रति व्यक्ति

 

First Published - December 1, 2024 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट