facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्रीय करों में बढ़े राज्य की हिस्सेदारी: मध्य प्रदेश

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश का बजट करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का है जिसे अगले पांच सालों में बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है।

Last Updated- March 07, 2025 | 11:58 AM IST
MP CM Mohan Yadav
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav

मध्य प्रदेश सरकार ने मांग की है कि केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी को मौजूदा 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 48 फीसदी किया जाए। प्रदेश ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की आय में रिजर्व बैंक और सरकारी उपक्रमों के लाभांश और सरकारी संपत्तियों के मुद्रीकरण से होने वाली आय भी शामिल है। इसमें राज्यों की हिस्सेदारी निर्धारित की जानी चाहिए। अभी यह केंद्र और राज्यों के बीच में नहीं बांटा जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के साथ बैठक में कहा राज्य अपनी क्षमता और सीमित संसाधनों के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम कर रहे हैं ऐसे में केंद्र से अधिक वित्तीय अनुदान उनके लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने आयोग को प्रदेश की अपेक्षाओं से अवगत कराते हुए यह भी कहा कि स्थानीय निकायों को यह स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए कि वे उन्हें मिलने वाले अनुदान को अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर खर्च कर सकें।

प्रदेश सरकार ने अपनी प्रस्तुति में यह भी कहा कि सरकारी कंपनियों और सरकारी बैंकों को राज्य सरकार निशुल्क या रियायती दरों पर जमीन और अन्य संसाधन मुहैया कराती है इसलिए इनसे हासिल होने वाले लाभांश में भी राज्यों की हिस्सेदारी तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश का बजट करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का है जिसे अगले पांच सालों में बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है।

यादव ने आयोग को प्रदेश की रिवर लिंक योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ परियोजना में हमने राजस्थान के साथ मिलकर काम किया है। केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय नदी जोड़ परियोजना के लिए 90,000 करोड़ रुपये की राशि दी है। केन-बेतवा रिवर लिंक योजना के लिए उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर काम किया जा रहा है जबकि महाराष्ट्र के साथ ताप्ती नदी परियोजना पर काम हो रहा है।’

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने इस मौके पर कहा कि बड़े राज्यों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ प्रदेश और देश की प्रगति के लिए औद्योगिक विकास भी आवश्यक है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement