भारत

मोदी ने संविधान को नहीं समझा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘मोदी ने 25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। संविधान आपको यह नहीं सिखाता।’

Published by
भाषा   
Last Updated- November 14, 2024 | 11:22 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का संविधान पढ़ा होता तो वह अलग नीतियां अपनाते। राहुल ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव और नांदेड़ लोक सभा सीट के उपचुनाव से पहले यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘संविधान हमें अमीर और गरीब के बीच भेदभाव करना नहीं सिखाता है।’

उन्होंने दावा किया, ‘मोदी ने 25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। संविधान आपको यह नहीं सिखाता।’

गांधी ने मणिपुर में जारी संघर्ष का भी जिक्र किया और कहा, ‘देश के इतिहास में हमने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी, जहां एक राज्य एक साल से अधिक समय से जल रहा हो, लेकिन प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा तक नहीं किया हो।’

First Published : November 14, 2024 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)