facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नरेंद्र मोदी ने PM पद से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे कार्यवाहक प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की।

Last Updated- June 05, 2024 | 3:31 PM IST
Modi
PM Modi tenders resignation to President Murmu ahead of next government formation

नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 जून) को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से मुलाकात करने के बाद मंत्रिपरिषद के साथ इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा स्वीकार किया और उनसे नई सरकार के गठन तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा को कमजोर बहुमत से सुधार एजेंडे के लिए चुनौतियां हो सकती हैं उत्पन्न: Fitch Ratings

पीएम मोदी ने नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक से पहले अपना इस्तीफा सौंपा है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और श्री नरेन्द्र मोदी एवं मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नयी सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें।”

इससे पहले, सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

आज होगी NDA की बैठक

लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन को बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त होने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेता बुधवार को नई सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए यहां बैठक करेंगे।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास लोजपा) नेता चिराग पासवान उन नेताओं में शामिल हैं, जो इस बैठक में शामिल होंगे। इन नेताओं के अलावा भाजपा और उसके अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: चुनाव रुझानों के बाद पहली बार बोले पीएम मोदी, कही ये बात

तेदेपा, जद (यू), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और लोजपा (रामविलास) ने क्रमश: 16, 12, सात और पांच लोकसभा सीटें जीती हैं और ये दल सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि बैठक में राजग नेताओं के औपचारिक रूप से मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करने की उम्मीद है और गठबंधन के घटक दलों के सांसद उन्हें अपने नेता के रूप में चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक कर सकते हैं।

इस बार बदली-बदली होगी नई सरकार की सूरत

ऐसी चर्चा है कि सरकार गठन के सिलसिले में तेदेपा (TDP) और जदयू (JDU) जैसे दलों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण विभागों की मांग की जा सकती है क्योंकि उनका समर्थन सरकार के गठन और अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली हो सकती है क्योंकि भाजपा को अपनी बदौलत बहुमत नहीं मिला है और उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ेगा। एमडीए (NDA) 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि भाजपा 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है।

First Published - June 5, 2024 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट