भारत

कांग्रेस के संविधान बदलने के आरोप पर भड़के Nitin Gadkari, बोले- ‘कोई सरकार नहीं बदल सकती’

Gadkari ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 18, 2024 | 8:42 AM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी सरकार डॉ. बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है और कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बदलने की योजना बना रही है। वह नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजना नेता गडकरी ने कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती। केवल इसमें संशोधन किया जा सकता है। कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है। इसके बावजूद वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे।’’

गडकरी ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

First Published : May 18, 2024 | 8:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)