facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कांग्रेस के संविधान बदलने के आरोप पर भड़के Nitin Gadkari, बोले- ‘कोई सरकार नहीं बदल सकती’

Gadkari ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

Last Updated- May 18, 2024 | 8:42 AM IST
Nitin Gadkari
Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी सरकार डॉ. बी आर आंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है और कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बदलने की योजना बना रही है। वह नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजना नेता गडकरी ने कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती। केवल इसमें संशोधन किया जा सकता है। कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है। इसके बावजूद वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे।’’

गडकरी ने कहा कि ‘‘सब का साथ, सबका विकास’’ नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

First Published - May 18, 2024 | 8:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट