दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए ओडिशा के दो लोगों के शव शनिवार को भुवनेश्वर लाये गए। उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और पी. परिदा ने यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोहम्मद जहूर और संतोष कुमार गौड़ा के पार्थिव शरीर प्राप्त […]
आगे पढ़े
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने हरियाणा से मानवीय आधार पर यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने का आग्रह किया है। दिल्ली की जल मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुनक नहर और वजीराबाद जल […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता संभालने के बाद पहली बार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देश भर के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। मोदी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 30,000 से अधिक सदस्यों को […]
आगे पढ़े
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में गुरुवार को लगी आग पर शुक्रवार को काबू पा लिया गया था लेकिन वहां प्रशीतन अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चांदनी चौक के नई सड़क स्थित पुराने कटरा मारवाड़ी मार्केट में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे आग लग गई थी। इस आग में […]
आगे पढ़े
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। […]
आगे पढ़े
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुक्रवार को भारत रवाना हो गये। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ इटली में द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के […]
आगे पढ़े
मुक्त व्यापार समझौते की आठवें दौर की वार्ता से पहले भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (सीबीएएम) को लेकर भारत की चिंताओं पर चर्चा की । यूरोपीय संघ जनवरी, 2026 से सीबीएएम पर अमल करने की योजना बना रहा है। भारत व यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते के आठवें दौर […]
आगे पढ़े
G7 Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में कहा कि हमें प्रौद्योगिकी को रचनात्मक बनाना होगा, विघटनकारी नहीं। तभी हम समावेशी समाज की नींव रख पाएंगे। भारत मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहा है। मोदी ने कहा कि हम एआई को लेकर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने […]
आगे पढ़े
दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वार पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कियोस्क लगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी बायोमेट्रिक जानकारी दिए बिना वैध वीजा पाने वाले यात्रियों की आव्रजन प्रक्रिया तेज करने के मकसद से ये कियोस्क लगाए गए हैं। भारत के किसी भी हवाई अड्डे पर पहली बार इस तरह के कियोस्क लगाए […]
आगे पढ़े