facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2025: बजट सत्र में ट्रंप, एआई और वृद्धि में नरमी पर गहमागहमी

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ के कारण हुई मौत पर चर्चा की मांग भी उठाई जा सकती है।

Last Updated- January 30, 2025 | 11:24 PM IST
Union Budget 2025

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान विपक्ष वि​भिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की को​शिश करेगा। विपक्ष आ​र्थिक मंदी के अलावा व्यापार एवं आव्रजन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के प्रभाव, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर भारत की तैयारियों और डीपसीक के अचानक उभरने से चीन की ​स्थिति जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ के कारण हुई मौत पर चर्चा की मांग भी उठाई जा सकती है। हालांकि यह राज्य का विषय है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की को​शिश करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने सरकार पर संसदीय समितियों का राजनीतिकरण करने और बहुमत का इस्तेमाल करते हुए अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने कुंभ मेले का राजनीतिकरण किया है। विपक्षी दलों ने आम आदमी की जान की कीमत पर वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की आलोचना भी की है।

बजट सत्र के लिए सरकार ने 16 विधेयकों को सूचीबद्ध किया है जिनमें 3 नए विधेयक शामिल हैं। नए विधेयकों में एक आव्रजन एवं विदेशी नागरिक विधेयक भी शामिल है। संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत किए जाने के साथ सत्र की शुरुआत होगी। सरकार को मध्यवर्ग पर कर बोझ के बारे में न केवल विपक्ष बल्कि भाजपा सांसदों की ओर से भी सवालों का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा सांसद कंगना रनौत और सुरेश कुमार कश्यप के सवाल भी सूचीबद्ध हैं।

भाजपा के ही भर्तृहरी महताब और बलभद्र माझी ने उद्योगवार कर लाभ और आर्थिक विकास पर उसका ब्योरा मांगा है। साथ ही उन्होंने देश में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए ऐपल, गूगल और टेस्ला जैसी विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा संभावित प्रोत्साहनों के बारे में भी जानकारी मांगी है। बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और उसके बाद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए अवकाश होगा। सत्र 10 मार्च को दोबारा शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement