भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 76वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को आमंत्रित किया गया था।
आज के समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार ‘फ्लाई-पास्ट’ प्रदर्शन रहा, जिसने समारोह में आए अतिथियों और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। इस आयोजन ने भारत की वायु शक्ति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सैन्य तकनीक के अद्वितीय मेल को दिखाया। साथ ही इसने देश की शक्ति, प्रगति और एकता का प्रतीक बनकर राष्ट्र के गौरव को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। परेड का आगाज 10:30 बजे हुआ, जो लगभग 90 मिनट तक चला। मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भी मौजूद रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस खास आयोजन में मौजूद रहें।
परेड की शुरुआत 300 कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन से हुई। इसके बाद 5,000 कलाकारों ने एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत की संस्कृति, विरासत और विकास का भव्य प्रदर्शन किया। परेड में कुल 31 झांकियां शामिल हुई, जिनमें 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की झलक देखने को मिली। इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय ‘गोल्डन इंडिया – हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है।
इस गणतंत्र दिवस पर देश संविधान के लागू होने का ‘प्लेटिनम जुबली’ मना रहा है। इसलिए यह गणतंत्र दिवस अपने आप में बहुत खास है, मगर इसी के साथ इतिहास में पहली बार देश की तीनों सेनाओं यानी थलसेना (Indian Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air force) की एक ही झांकी थी। यह इस गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाती है। देश की सेनाओं की संयुक्त झांकी निकालने का मकसद तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और समझ को बढ़ावा देना था।
इस झांकी में युद्ध के मैदान का परिदृश्य दिखाया गया, जिसमें स्वदेशी अर्जुन युद्धक टैंक, तेजस लड़ाकू विमान और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ थल, जल और वायु में समन्वित अभियान का प्रदर्शन किया गया। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ था।
गणतंत्र दिवस से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
मुख्य घटनाएं
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन किया गया। परेड में केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां भी शामिल रहीं। इस वर्ष झांकियों का मुख्य विषय था 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'।
प्रमुख झांकियां:
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास।
गुजरात: स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास।
झारखंड: 'स्वर्णिम झारखंड' – प्रगति और सांस्कृतिक धरोहर।
मध्य प्रदेश: कूनो राष्ट्रीय उद्यान – चीतों की भूमि।
पश्चिम बंगाल: ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘लोक प्रसार प्रकल्प’ – आत्मनिर्भरता और जीवन सशक्तिकरण।
त्रिपुरा: शाश्वत श्रद्धा – त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा, खर्ची पूजा।
दादरा नगर हवेली और दमन और दीव: कुकरी मेमोरियल और दमन एवियरी बर्ड पार्क – भारतीय नौसेना के वीर नाविकों को श्रद्धांजलि।
आंध्र प्रदेश: एटिकोप्पका बोम्मलु – पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने।
हरियाणा: भगवत गीता का दिव्य संदेश।
गोवा: राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत।
दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा।
चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का सामंजस्य।
पंजाब: ज्ञान और बुद्धिमत्ता की भूमि।
उत्तराखंड: सांस्कृतिक धरोहर और रोमांचक खेल।
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास।
कर्नाटक: लक्कुंडी – पत्थर की शिल्पकला का केंद्र।
इन झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक प्रगति का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और गर्व का विषय बना।
Tripura highlights "Eternal Tribute: Worship of 14 Deities in Tripura" and sheds light on Kharchi Puja, a festival where homage is paid to 14 deities. Blessings are sought for harmony and prosperity through various rituals.#RepublicDayParade #76thRepublicDay #RepublicDayOnDD… pic.twitter.com/zLQ02AKx3g
बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी: बीएसएफ के ये शाही ऊंट, जिन्हें 'रेगिस्तान के जहाज' भी कहा जाता है, राजस्थान और कच्छ के रण जैसे कठिन इलाकों में भरोसेमंद साथी हैं। ऊंटों पर सवार ये सैनिक राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर कुख्यात तस्करों और चरमपंथियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Camel Contingent of the BSF: These regal camels of the BSF or ‘Ships of the Desert’ are dependable companions in the inhospitable terrains of Rajasthan and the Rann of Kutch. The camel-mounted troops have been instrumental in successfully tracking down notorious smugglers and… pic.twitter.com/hghTYXiQXL
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां भारतीय सेना अपनी अद्वितीय ताकत और सामरिक क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना की टुकड़ियों को गुजरते हुए सलामी दे रही हैं।
परेड में पैदल सेना की टुकड़ी भारत की उन्नत सैन्य तकनीक का प्रदर्शन कर रही है। इसकी शुरुआत 'चेतक' ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) और विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल 'कपिध्वज' से होती है। ये वाहन विशेष रूप से दुर्गम इलाकों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्धाभ्यास के लिए बनाए गए हैं।
76th #RepublicDay🇮🇳 | The first army contingent is of the 61 Cavalry, the only serving active Horsed Cavalry Regiment in the world, followed by the T-90 Bhishma, the Main Battle Tank, followed by Nag Missile System (NAMIS) on the Kartavya Path, during the Republic Day Parade.… pic.twitter.com/ER0XEoxquB
परेड की शुरुआत 300 कलाकारों द्वारा की गई, जिन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्रों का अनोखा संगम पेश किया। संस्कृति मंत्रालय ने इन वाद्ययंत्रों को एक साथ लाने का काम किया है, जिसमें कई तरह के हवा और ताल वाद्ययंत्र शामिल हैं।
#RepublicDayParade2025 begins with 300 artists with an Indigenous mix of instruments. Ministry of Culture has brought together this ensemble of instruments that includes a wide mix of wind and percussion.#RepublicDayParade #76thRepublicDay #RepublicDayOnDD #RepublicDay2025… pic.twitter.com/iG9pfNTo4P
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों का स्वागत किया। इसके साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो चुका है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां पर उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। थोड़ी देर में कर्तव्य पथ पर परेड शुरू होने वाली है।
VIDEO | Republic Day 2025: PM Modi (@narendramodi) lays wreath to martyrs at the National War Memorial in Delhi.
(Source: Third party)#RepublicDayWithPTI #RepublicDay2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/muu84mL4fB
इस साल गणतंत्र दिवस परेड की थीम है "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास"। परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल भी शामिल होगा। परेड में 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होंगी, जबकि 15 झांकियां केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की तरफ से प्रस्तुत की जाएंगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है - इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत, जय संविधान।"
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है - इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का… pic.twitter.com/RezPTvGhoD
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम भारत के संविधान को लागू हुए 75 साल पूरे कर रहे हैं, यह समय देश के महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा की शुरुआत की। लंबे स्वतंत्रता संग्राम के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों से यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
उन्होंने आगे कहा, "आज, जब हम संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह अवसर मां भारती के उन वीर सपूतों और शहीदों को नमन करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता, और सशक्त समाज की स्थापना का मार्ग दिखाता है। यह भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाला सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।"
भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में रविवार को 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर यहां कर्त्तव्य पथ पर होने वाली परंपरागत परेड के लिए सभी तैयारियों हो गयी हैं। परेड में देश अपनी सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगा। वीवीआईपी गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, पैरालंपिक दल के सदस्य, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने के लिए आयोजित समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता भी भाग लेगा। भारत 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यहां रविवार को कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगा। इस दौरान देश अपनी विरासत एवं विकास के प्रतीकात्मक संगम प्रदर्शित करेगा। राष्ट्रपति मुर्मू और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष के सलामी मंच पर आगमन पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक उनके साथ होंगे। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि दोनों राष्ट्रपति ‘पारंपरिक बग्गी’ में आएंगे। यह परंपरा 40 साल के अंतराल के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी। सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
संविधान के लागू होने का 75 साल पूरा होना इस वर्ष समारोहों का मुख्य आकर्षण होगा। इस बार झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। देश ब्रह्मोस, पिनाक और आकाश सहित कुछ अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन कर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। साथ ही, सेना की युद्ध निगरानी प्रणाली ‘संजय’ और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ पहली बार परेड में शामिल की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि टी-90 'भीष्म' टैंक, सारथ (पैदल सेना ले जाने वाला वाहन बीएमपी-2), ‘शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम’ 10 मीटर, नाग मिसाइल सिस्टम, ‘मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम’ ‘अग्निबाण’ और ‘बजरंग’ (हल्का विशिष्ट वाहन) भी परेड का हिस्सा होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामानाएं दीं और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संविधान पर हमला तथा संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और असहमति का गला घोटना सरकार की एकमात्र नीति बन गई है। उन्होंने यह दावा भी किया कि अनेकता में एकता में विश्वास करने वाले इस देश में ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ थोपने की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। खरगे ने गणतंत्र दिवस पर एक शुभकामना संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा सशस्त्र बलों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, किसानों, मजदूरों और राष्ट्र निर्माण में लगे अन्य वर्गों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज इस बात पर विचार करने का भी समय है कि देश संविधान पर लगातार हो रहे हमलों का गवाह कैसे बन रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने दशकों से सावधानीपूर्वक बनाई गई हमारी संस्थाओं का लगातार पतन किया है तथा स्वायत्त संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप एक आम बात हो गई है।
अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान का गायन भी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
To His Excellency @narendramodi, Her Excellency @rashtrapatibhvn, the Indian Allied Forces, my beloved India, and Indian communities across the world, Happy 76th Republic Day!
Let’s sing together! 🇺🇸🇮🇳 #RepublicDay #India #PMModi @PMOIndia @mygovindia @BJP4India @iccr_hq pic.twitter.com/sVEpoSrrCU
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दीहै। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व 'गणतंत्र दिवस' की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं। आइये, हम सब मिलकर अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का प्रण लें और विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।”
सभी देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व 'गणतंत्र दिवस' की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।
आइये, हम सब मिलकर अपने… pic.twitter.com/1fkyGeuD9t
इस वर्ष कर्तव्य पथ पर जिन 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, उनमें गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, और दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।
अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा, "अमेरिका की ओर से, मैं भारत के नागरिकों को उनके गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जैसे ही वे भारत के संविधान को अपनाने का उत्सव मना रहे हैं, हम भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव के रूप में इसके ऐतिहासिक महत्व को स्वीकार करते हुए इस खुशी में उनके साथ शामिल होते हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, "आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।"
उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे…
गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राजधानी हाई अलर्ट पर है क्योंकि शहर भर में अर्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियां और 70,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "आइए, इस गौरवशाली दिवस पर उन अमर वीरों को नमन करें, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, असीम त्याग और अनुपम वीरता के बल पर हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा की। यह दिन हमें भारतीय संविधान की महानता का स्मरण कराता है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव और हमारे अधिकारों एवं कर्तव्यों का मार्गदर्शक है।"
उन्होंने कहा, "इस ऐतिहासिक अवसर पर, हम सभई को यह दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे। हमारा यह प्रयास राष्ट्र को प्रगति के शिखर पर ले जाएगा।"