facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bomb Threat: दिल्ली में फिर मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी; जांच में जुटीं एजेंसियां

Advertisement

Bomb Threat: सबसे पहली धमकी रोहिणी सेक्टर-3 में स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Last Updated- July 18, 2025 | 9:29 AM IST
Delhi Schools Bomb threat
Representative Image

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को 18 जुलाई (शुक्रवार) को अलग-अलग घटनाओं में बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

सबसे पहली धमकी रोहिणी सेक्टर-3 में स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हालांकि, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

वहीं, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को भी बम की धमकी मिली है। जैसे ही जानकारी मिली, दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, रिचमंड ग्लोबल स्कूल को तीन दिनों में दूसरी बार बम की धमकी मिली है, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच टेंशन बढ़ गई है।

लगातार मिल रही बम की धमकियां

पिछले एक हफ्ते में दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकियों वाले ईमेल मिले हैं। अब तक 28 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

बुधवार सुबह (16 जुलाऊ) जब कुछ स्कूलों को फिर से धमकी भरे ईमेल मिले, तो छात्रों और स्कूल स्टाफ में घबराहट फैल गई। सभी स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और पुलिस को जानकारी दी गई।

दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों की पूरी जांच की।

बुधवार को सेंट थॉमस स्कूल समेत कुल 8 स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। जांच के बाद पता चला कि ये सभी धमकियां फर्जी थीं।

जिन स्कूलों को ईमेल मिले उनमें शामिल हैं —

  • वसंत कुंज का वसंत वैली स्कूल
  • हौज खास का मदर इंटरनेशनल स्कूल
  • पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल
  • पश्चिम विहार और पीतमपुरा के प्रूडेंस स्कूल
  • लोधी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय
  • पश्चिम विहार का सेंट थॉमस स्कूल

इन स्कूलों को सुबह 5:26 से 8:12 बजे के बीच कुल 10 ईमेल भेजे गए। पुलिस ने बताया कि सभी स्कूलों की अच्छे से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई को द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम की धमकी देने वाले 12 साल के एक छात्र को पकड़ा गया है। उसी स्कूल को 24 घंटे के अंदर दोबारा धमकी भरा ईमेल मिला था।

द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि बच्चे की पहचान कर ली गई है, उसे काउंसलिंग देने के बाद परिवार को सौंप दिया गया।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement