facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने IAS बनने के लिए छोड़ी Goldman Sachs की 2.5 लाख रुपये महीने की नौकरी

पिछली बार की गलतियों से सीख लेते हुए और उन्हें सुधारने के बाद आज उन्होंने टॉप रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि सेल्फ मोटिवेशन और निरंतरता इसमें सफल होने की कुंजी है।

Last Updated- April 17, 2024 | 12:23 PM IST
Aditya Srivastava UPSC topper

UPSC मुख्य परीक्षा 2023 के ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सर्विसेज के अपने सपने को पूरा करने के लिए गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की हाई पेड नौकरी ने इस्तीफा दे दिया था।

आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले श्रीवास्तव साल 2019 में बेंगलुरु के गोल्डमैन सैक्स में लगभग 2.5 लाख रुपये प्रति माह की नौकरी पर काम कर रहे थे। लेकिन उन्होंने सिर्फ 15 महीने की नौकरी की, यूपीएससी की तैयारी करने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया और पढ़ाई के लिए बैंगलूरू से घर लौट आए।

श्रीवास्तव से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने गोल्डमैन सैक्स के बजाय यूपीएससी क्यों चुना तो उन्होंने जवाब दिया, “किसी को यह याद नहीं है कि गोल्डमैन सैक्स में पार्टनर के रूप में किसने काम किया था, लेकिन हर कोई जानता है कि मिस्टर टीएन शेषन कौन हैं।”

ये भी पढ़ें- UN की रिपोर्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाया भरोसा, 2024 में 6.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

बता दें, श्रीवास्तव ने इससे पहले 2022 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 236वां स्थान प्राप्त किया था और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) को चुना था। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पिछली बार की गलतियों से सीख लेते हुए और उन्हें सुधारने के बाद आज उन्होंने टॉप रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि सेल्फ मोटिवेशन और निरंतरता इसमें सफल होने की कुंजी है।

आदित्य ने कहा कि पद संभालेने के बाद उनका पहला काम “उन सभी योजनाओं को लागू करना होगा जो सरकार अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार लोगों के लिए बना रही है”।

First Published - April 17, 2024 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट