facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गंगा और सरयू नदी में चलेंगी इलेक्ट्रिक AC नौकाएं; वाराणसी, अयोध्या के श्रद्धालु मौज से कर सकेंगे घाटों की सैर

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के मुताबिक दोनों ही शहरों में वॉटरवे सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई थी।

Last Updated- September 02, 2024 | 2:58 PM IST
Yogi Govt to deploy electric boats with AC facilities in Ayodhya and Varanasi for devotees गंगा और सरयू नदी में चलेंगी इलेक्ट्रिक AC नौकाएं, वाराणसी, अयोध्या के श्रद्धालु मौज से कर सकेंगे घाटों की सैर

योगी सरकार वाराणसी में गंगा और अयोध्या में सरयु नदी में इलेक्ट्रिक बोटों का संचालन शुरु करवाएगी। इन वातानुकूलित बोटों के जरिए पर्यटक धार्मिक नगरी अयोध्या व वाराणसी के घाटों की सैर कर सकेंगे।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध योगी सरकार की ओर से रामनगरी अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी में इलेक्ट्रिक बेस्ड एडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज व बोट राइड फैसिलिटी को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के मुताबिक दोनों ही शहरों में वॉटरवे सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई थी। जिसे कई हिस्सों को पहले ही इन दोनों शहरों में लागू किया जा चुका है। अब इसी प्रक्रिया में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अयोध्या व वाराणसी में 4 स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक बोट्स के संचालन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत, अयोध्या में AC युक्त 50 सीटिंग कैपेसिटी वाली एक बोट तथा 30 सीटिंग कैपेसिटी वाली दो बोट्स का सरयू नदी में नयाघाट से संचालन होगा। वहीं दूसरी ओर, वाराणसी में गंगा नदी में AC युक्त 50 सीटर इलेक्ट्रिक बोट को रविदास घाट पर जल्द ही पर्यटकों की सेवा के लिए परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।

दोनों ही शहरों में जिन इलेक्ट्रिक बोट्स का संचालन होना है वह अत्याधुनिक होने के साथ ही विभिन्न प्रकार के फीचर्स और सुविधाओं से लैस होगी। इसमें एसी बोट्स स्टील कैटामारन हल बेस्ड और नॉन एसी बोट्स एफआरपी नॉन एसी कैटामारन हल बेस्ड होगी। इन बोट्स की डॉकिंग, चार्जिंग समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को भी संबंधित घाटों पर ही पूरा किया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) इन बोट्स का संचालन एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन के जरिए पूरा करेगी। फिलहाल, 10 वर्षों की लीज पर दोनों शहरों में इन बोट्स का संचालन होगा। बोट सर्विसेस के संचालन में अंतर्राष्ट्रीय मानकों समेत पर्यटन विभाग व इनलैंड वेसल एक्ट के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के आधार पर अयोध्या और वाराणसी में इलेक्ट्रिक बेस्ड एडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए बोट राइड फैसिलिटी रूट्कास व राइड्स का संचालन किया जाएगा।

इससे पहले प्रदेश सरकार वाराणसी में नए बने नमो घाट पर पर्यटकों के लिए झूलों, रेस्टोरेंट सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करा चुकी है। अयोध्या में राम की पैड़ी को मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement