facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी के किसानों को बेमौसम बारिश की मार, अब कैसा होगा रबी की फसलों का बाजार

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 5:10 PM IST
Crops sown in 53,000 hectares ruined by recent floods in Haridwar

उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक हुई बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ ने किसानों का संकट और गहरा कर दिया है। बारिश और ओले के चलते गेहूं, सरसो और चने की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है वहीं पछैती (late sown) आलू की खोदाई कर रहे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश व आंधी की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश और तेज हवाओं के चलते गेहूं की तैयार खड़ी फसल गिर गई है और भीग कर खराब हुई है। कृषि विभाग का कहना है कि कटने को तैयार खड़े गेहूं की मड़ाई अब देर से होगी और किसानों को नुकसान अलग से हुआ है। उनका कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह से ही तापमान बढ़ने के गेंहू के दानों के कमजोर होने का अंदेशा बढ़ गया था और अब बारिश व अंधड़ के चलते उत्पादन प्रभावित होगा। गेंहूं की नयी फसल के बाजार में आने में भी अब देर लग सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक खराब मौसम रहने के बाद अब सुधार होगा। हालांकि पश्चिम के कई जिलों में गुरुवार से लेकर शनिवार तक एक बार मौसम बिगड़ने व आंधी-पानी का अनुमान है। मंगलवार को प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज में सबसे ज्यादा 130 मिलीमीटर पानी बरसा था जबकि वाराणसी जिले 60 मिमी बारिश हुई थी। प्रदेश के दो दर्जन जिलों में सोमवार और मंगलवार को कई बार ओले गिरे थे।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओले गिरने से सरसो की फसल के साथ ही चने को खास नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इन दिनों तैयार हो रही सरसो की फसल की कटाई शुरु होती है। तैयार सरसों पर ओले गिरने से दाने खराब हो गए हैं और बहुत से स्थानों पर तो पूरी फसल ही खराब हो गई है। यही हाल चने के साथ भी हुआ है जहां तेज हवा और ओलों की मार से पक रही फलियां टूट गयी हैं।

उद्यान विभाग का कहना है कि प्रदेश में कुछ जगहों पर खास कर अवध के जिलों में पछैती आलू की खोदाई का काम चल रहा था। दो दिनों तक चली बारिश के बाद तैयार आलू खेतों में सड़ने लगेगा और उत्पाद प्रभावित होगा। हालांकि उनका कहना है कि प्रदेश में आलू की 90 फीसदी बाजार में आ चुकी है जिसके बार अब नुकसान का कीमतों पर कोई विशेष असर नहीं होगा।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement