भारत

गुम हो गई मखमली आवाज, अमीन सयानी नहीं रहे

Ameen Sayani Passes Away: मुंबई में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 21, 2024 | 11:06 PM IST

Ameen Sayani Passes Away: जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी नहीं रहे। मुंबई में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुबंई के एक बहुभाषी परिवार में 21 दिसंबर, 1932 को जन्मे सयानी ने 42 वर्षों में 50,000 से अधिक कार्यक्रमों का संचालन किया और उन्हें अपनी आवाज दी।

सयानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

सयानी को बचपन से ही लिखने का शौक था और महज 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी मां की पाक्षिक पत्रिका ‘रहबर’ के लिए लिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने आकाशवाणी मुंबई की अंग्रेजी सेवा में बच्चों के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। सयानी को दिसंबर 1952 में रेडियो सीलोन पर ‘बिनाका गीतमाला’ पेश करने का मौका मिला, तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 1988 तक रेडियो सीलोन पर काम किया।

First Published : February 21, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)