facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गुम हो गई मखमली आवाज, अमीन सयानी नहीं रहे

Ameen Sayani Passes Away: मुंबई में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Last Updated- February 21, 2024 | 11:06 PM IST
गुम हो गई मखमली आवाज, अमीन सयानी नहीं रहे, Velvet voice lost, Ameen Sayani is no more

Ameen Sayani Passes Away: जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी नहीं रहे। मुंबई में मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुबंई के एक बहुभाषी परिवार में 21 दिसंबर, 1932 को जन्मे सयानी ने 42 वर्षों में 50,000 से अधिक कार्यक्रमों का संचालन किया और उन्हें अपनी आवाज दी।

सयानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

सयानी को बचपन से ही लिखने का शौक था और महज 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी मां की पाक्षिक पत्रिका ‘रहबर’ के लिए लिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने आकाशवाणी मुंबई की अंग्रेजी सेवा में बच्चों के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। सयानी को दिसंबर 1952 में रेडियो सीलोन पर ‘बिनाका गीतमाला’ पेश करने का मौका मिला, तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 1988 तक रेडियो सीलोन पर काम किया।

First Published - February 21, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट