facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं की श्रमबल भागीदारी में बढ़ोतरी

Advertisement

Women Empowerment: खेती और स्वरोजगार में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

Last Updated- January 29, 2024 | 10:39 PM IST
Women Farmers- महिला किसान

हालिया वर्षों में भारत के गांवों में महिला श्रमबल की भागीदारी बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण खेती की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी और महिला उद्यमिता का बढ़ना है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की सोमवार को जारी रिपोर्ट ‘भारतीय अर्थव्यवस्था : एक समीक्षा’ में दी गई है।

वित्त मंत्रालय के अर्थशास्त्रियों के समूह ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है। इस समूह का नेतृत्व मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने किया। रिपोर्ट ने इंगित किया कि बीते कम से कम छह वर्षों में महिला श्रमबल साझेदारी दर (एफएलएफपीआर) बढ़ी है। यह 2017-18 के 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 37 प्रतिशत हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘शहरी एफएलएफपीआर बढ़ रही है जबकि ग्रामीण एफएलएफपीआर में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वरोजगार और खेती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से ग्रामीण महिलाओं की श्रम बल साझेदारी दर बढ़ी है। इस पर गौर करने की आवश्यकता है।’

ग्रामीण क्षेत्रों में एफएलएफपीआर 2017-18 के 24.6 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 41.5 प्रतिशत हो गई। हालांकि इसी अवधि के दौरान यह शहरी क्षेत्रों में 20.4 प्रतिशत से बढ़कर 25.4 प्रतिशत हो गई।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि ग्रामीण महिला रोजगार की वृद्धि में श्रमिकों/नियोक्ता श्रेणी दोनों का योगदान (हिस्सेदारी 2017-18 के 19 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 27.9 प्रतिशत) रहा है। अवैतनिक सहायक श्रेणी में हिस्सेदारी 38.7 प्रतिशत से बढ़कर 41.3 प्रतिशत हो गई। यह ग्रामीण उत्पादन में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी का सूचक है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘’यह संभवत कई कारणों से हुआ है। इनमें कृषि क्षेत्र की पैदावार में निरंतर ज्यादा वृद्धि और बुनियादी सुविधाओं जैसे पाइप से पेय जल आपूर्ति, खाना बनाने के स्वच्छ ईंधन, स्वच्छता आदि के कारण महिलाओं का समय बचना है। यह आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण के आंकड़ों से भी उजागर होता है कि महिलाएं घरेलू दायित्वों के अलावा अन्य काम भी महत्त्वपूर्ण रूप से कर रही हैं।’

रिपोर्ट में यह भी इंगित किया गया है कि पुरुष श्रमबल खेती के कार्यों से दूर हो रहा है। और वह गैर कृषि क्षेत्र में बढ़ती अन्य संभावनाओं में हाथ आजमा रहा है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement