facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अमेरिका के साथ 2+2 वार्ता अगले हफ्ते, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा रहेगा प्रमुख मुद्दा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:00 PM IST

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों का एक समूह 5 से 8 सितंबर के बीच अमेरिका भारत के बीच अंतर सत्रीय बैठक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के मसले को लेकर एक बैठक करेगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। इस समूह का नेतृत्व दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू करेंगे। 
भारत- अमेरिका के रिश्ते को मजबूत बनाना

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि लू पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के ब्यूरो के लिए उप सहायक विदेश मंत्री कैमिली डावसन के साथ क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ साथ अमेरिका-भारत 2+2 अंतर सत्रीय बैठक के में हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक मंत्री एली रैटनर भी समुद्री सुरक्षा वार्ता में शामिल होंगे।
अमेरिका-भारत व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल भारत के अधिकारियों के साथ अमेरिका और भारत स्वतंत्र एवं खुले और सुरक्षित व्यापार तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा तथा मानवाधिकारों के सम्मान पर चर्चा करेगी। इसके साथ साथ लू महिला उद्यमियों के साथ अमेरिका-भारत महिला आर्थिक सशक्तिकरण गठबंधन के तहत एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यबल में महिलाओं की सार्थक भागीदारी के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह वरिष्ठ व्यावसायिक अधिकारियों के साथ एक गोलमेज चर्चा में भी शामिल होंगे।

चीनी की बढ़ती दादागिरी और दक्षिण एशिया की सुरक्षा 

चीनी की लगातार बढ़ती दादागिरी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लगातार उसका बढ़ता वर्चस्व के कारण यह वार्ता काफी अहम मानी जा रही है। बीते कुछ दिनों से चीन लगातार ताइवान को धमका रहा है। चीन कभी ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान उड़ा रहा है तो कभी उसके समुद्री क्षेत्र में अपने जंगी जहाज लेकर घुस जा रहा है। भारत तथा अमेरिका दोनो के लिए ताइवान की सुरक्षा काफी अहम है, ऐसे में यह वार्ता काफी अहम मानी जा रही है। 

इनपुट- भाषा

First Published - September 4, 2022 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट