facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

डिजीकैम के मैदान में उतरा एक नया खिलाड़ी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:33 PM IST

डिजीटल कैमरा के क्षेत्र में  कैनन और निकॉन जैसी जापानी कंपनियों की तूती बोलती है। लेकिन  इस वर्चस्व को चुनौती देने के लिए  अब एक दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग टेकविन  ने कमर कस ली है।


डिजीटल कैमरे का बाजार इस समय खासा चमकदार है। खासतौर पर उच्च तकनीक वाले कैमरे लोकप्रिय हो रहे है।


 इसके पीछे वजह यह है कि एक ओर तो कीमतें कम हो रही हैं दूसरी ओर डिजीकैम के जरिये कंप्यूटर पर काफी बड़ी संख्या में तस्वीरें संजोयी जा सकती हैं।


 इसके अलावा उन्हें वेबसाइट पर डाला जा सकता है और कांट-छांट भी की जा सकती है। अगर कैमरे के बाजार पर नजर डाली जाए तो जापानी कंपनियों कैनन इंक, सोनी कॉर्प और ओलिंपस कार्प ने बाजार के 70 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर रखा है।


एक शोध संस्था आईडीसी के मुताबिक यह हिस्सा 2007 में 15 फीसदी बढ़ा है और इस साल 11 फीसदी और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सैमसंग टेकविन का बाजार में उतरना जापानी कंपनियों के लिए खतरे की घंटी जैसा है।


टेक्नो सिस्टम्स रिसर्च के विश्लेषक अकीको सातो कहते है कि  यूं तो जापानी कंपनियां किसी विदेशी कंपनी की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं लेकिन सैमसंग टेकविन एक ऐसी कंपनी है जिसकी ओर वे जरूर ध्यान देते हैं।


सैमसंग टेकविन जिसने 2006 में बाजार में अपने हिस्से में करीब दोगुनी बढ़ोत्तरी करते हुए 7.8 फीसदी हिस् से पर कब्जा जमाया में सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स  करीब एक चौथाई की भागीदार है।

First Published - March 13, 2008 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट