facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अमेरिका ने एक साल में सबसे ज्यादा भारत के साथ किया व्यापार: पावेक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:36 PM IST

अमेरिका और उसके शीर्ष 15 साझेदार देशों के बीच बीते एक साल में व्यापार में वृद्धि हुई है लेकिन सबसे अधिक वृद्धि भारत के साथ होने वाले व्यापार में हुई है।
 
कोलकाता में अमेरिका की महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक ने यह कहा। उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा कोलकाता में आयोजित ‘ईस्ट इंडिया समिट 2022’ में एक सत्र को संबोधित करते हुए पावेक ने कहा कि 2022 के पहले छह महीने में भारत और अमेरिका के बीच 67 अरब डॉलर का व्यापार हुआ है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी से जून के बीच अमेरिका ने भारत को 23 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि भारत ने अमेरिका को 44 अरब डॉलर का निर्यात किया है।’’
 
पावेक ने कहा, ‘‘बीते एक साल में अमेरिका का अपने शीर्ष 15 साझेदारों के साथ व्यापार बढ़ा है और मैं गर्व के साथ कहना चाहती हूं कि सबसे बड़ी वृद्धि भारत के साथ व्यापार में हुई है। अमेरिकी कंपनियां भारत के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत हैं।’’
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में अमेरिका और भारत के बीच माल एवं सेवा का द्विपक्षीय व्यापार 157 अरब डॉलर रहा था। पावेक ने कहा कि अमेरिका की कई एजेंसियां पूर्वी भारत में विकास परियोजनाओं में शामिल हैं।

First Published - September 14, 2022 | 12:46 PM IST

संबंधित पोस्ट