facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आया चीन

Last Updated- December 05, 2022 | 4:55 PM IST

पाकिस्तान चीन की मदद से पाक अधिकृत कश्मीर ( पीओके ) में एक जल विद्युत परियोजना लगाने की योजना पर काम कर रहा है।


नीलम और झेलम नदी पर तकरीबन 1.5 अरब डॉलर की लागत से बनने वाली इस परियोजना का रणनीतिक महत्व भी है। इससे भारत के भी हित जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान को उम्मीद है कि इसके लिए चीनी समूह से उसकी बातचीत जल्द ही किसी नतीजे पर पहुच जाएगी।


इस सौदे को अमली जामा पहनाने में जुटे पाकिस्तानी बीमा कंपनी अदमजी इंश्योरेंस कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बातचीत निर्णायक दौर में चली गई है। इस मामले में अप्रैल के अंत तक या फिर मई की शुरूआत तक कोई घोषणा हो सकती है।


पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान ने चीनी कंपनियों के समूह को परियोजना का ठेका दिया था। इस समूह में चीन की गेजहुबा वाटर एंड पावर कंपनी , चाइना नेशनल मशीनरी एंड इक्वीपमेंट इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (सीएमईसी) शामिल हैं। इसके तहत इन कंपनियों को 7,873 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 8साल में पूरा करना है।


कराची की बीमा कंपनी के महाप्रबंधक (विकास) जेरेसिस रुस्तम बिर्दी का कहना है कि इस परियोजना का बीमा भी  चीनी बीमा कंपनियों के जिम्मे ही रहेगा।

First Published - March 23, 2008 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट