अंतरराष्ट्रीय

China: बारिश के बाद आई बाढ़ से भारी तबाही; हाईवे का एक हिस्सा ढहा, 48 लोगों की मौत

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 02, 2024 | 4:57 PM IST

चीन के गुआंगदोंग प्रांत में राजमार्ग का एक हिस्सा ढहने से मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 48 हो गई। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग दो बजे मीझोऊ-डाबू राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा भूस्खलन के कारण ढह गया जिससे 20 से अधिक वाहन एक गड्ढे में गिर गए थे।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। बुधवार को मृतकों की संख्या 24 थी। गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है।

खबरों के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस दुर्घटना के बाद बचाव अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। चिनफिंग ने निर्देश दिया कि लोगों के बचाव और घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

 

First Published : May 2, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)