facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

China: बारिश के बाद आई बाढ़ से भारी तबाही; हाईवे का एक हिस्सा ढहा, 48 लोगों की मौत

Advertisement

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

Last Updated- May 02, 2024 | 4:57 PM IST
China Floods

चीन के गुआंगदोंग प्रांत में राजमार्ग का एक हिस्सा ढहने से मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 48 हो गई। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार देर रात लगभग दो बजे मीझोऊ-डाबू राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा भूस्खलन के कारण ढह गया जिससे 20 से अधिक वाहन एक गड्ढे में गिर गए थे।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। बुधवार को मृतकों की संख्या 24 थी। गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है।

खबरों के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस दुर्घटना के बाद बचाव अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। चिनफिंग ने निर्देश दिया कि लोगों के बचाव और घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

 

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement