facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

पदभार ग्रहण करने के बाद सिटीग्रुप के सीईओ का पहला एशियाई दौरा

Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

अमेरिका के सबसे बड़े बैंक सिटीग्रुप इनकॉरपोरेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) विक्रम पंडित पदभार संभालने के बाद पहली बार एशिया का दौरा कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने सोमवार और मंगलवार को पेइचिंग और शंघाई का दौरा किया और वह बुधवार को हांगकांग में थे। इस सूत्र ने नाम गुप्त रखे जाने के शर्त पर बताया कि वह ग्राहकों से मिलने के लिए इस दौरे पर आए हुए हैं। पंडित का गुरुवार को सिओल का दौरा प्रस्तावित है। मंगलवार को पिछले 9 वर्षों में सिटीग्रुप के शेयर अपने निचले स्तर पर पहुंच गया और ठीक इसके एक दिन बाद पंडित हांगकांग का दौरा कर रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि बैंक को अपनी पूंजी में बढ़ोतरी करनी होगी और साथ ही ऋण के बही खाते में बैंक की ओर से 15 अरब डॉलर डाले जाने की भी आवश्यकता बताई जा रही है। हालांकि मंगलवार को इस विषय पर बोलते हुए एक विश्लेषक ने कहा कि बैंक के पास पूंजी की कोई किल्लत नहीं है और उसे बाहरी निवेश की भी तरूरत नहीं है। गौरतलब है कि सिटीबैंक के लिए एशिया एक खासा प्रभावित करने वाला बाजार रहा है। पिछले वर्ष बैंक ने यहां से 4.6 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा कमाया था। गत वर्ष नवंबर के बाद से सिटीग्रुप ने अबुधाबी, कुवैत, सिंगापुर के निवेशकों और सउदी अरब के राजकुमार अलवलीद बिन तलाल से 30 अरब डॉलर की राशि उगाही है। खाड़ी की निवेश एंजेसी दुबई इंटरनेशनल कैपिटल के प्रमुख समीर अल अंसारी ने कहा कि सबप्राइम संकट की वजह से सिटीबैंक को अरबों डॉलर बही खाते में डालने पड़े हैं और इससे बैंक की पूंजी पर खासा प्रभाव पड़ा है। इसकी भरपाई के लिए सिटीग्रुप को निवेशकों से भारी निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है।

First Published - March 5, 2008 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट