अंतरराष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने की कंबोडिया के PM हुन मानेट से मुलाकात

म्यांमा में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की जा रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 24, 2023 | 3:48 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात की और उनसे द्विपक्षीय विकास साझेदारी में प्रगति तथा म्यांमा की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने शनिवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर मुलाकात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से मुलाकात कर खुशी हुई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। हमारी विकास साझेदारी की प्रगति पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बढ़ते रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर भी चर्चा की। म्यांमा पर विचार साझा किए।’’ म्यांमा में फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही लोकतंत्र बहाल किए जाने की मांग की जा रही है।

First Published : September 24, 2023 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)