facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज, तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

Last Updated- December 11, 2022 | 3:26 PM IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज 19 सितंबर को अंतिम संस्कार होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज शाही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जो कि यह ब्रिटेन में अब तक का सबसे बड़ा अंत्येष्टि कार्यक्रम होगा। इससे पहले वेस्टमिंस्टर हॉल में आम लोग महारानी की एक झलक पाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में जुटे है। 
 

96 साल की महारानी का निधन 8 सितंबर को हो गया था। आज यानी 19 सितंबर को अंतिम संस्कार का आयोजन ब्रिटेन के ऐतिहासिक चर्च लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा। यह वही जगह है, जहां ब्रिटेन के राजाओं और रानियों को ताज पहनाया जाता है। 

तमाम देशों के नामी नेता पहुंचे

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और नामी नेता लंदन पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत करीब 500 विश्व नेता शामिल होंगे.लंदन के अधिकारियों के मुताबिर महारानी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में करीब 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। 

250 अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी

रेल नेटवर्क के प्रमुख पीटर हेंडी ने बताया कि महारानी के अंतिम संस्कार के दिन देशभर में लगभग 250 अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के बाद से सोमवार को सबसे बड़ी संख्या में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। 

सैकड़ों बड़ी स्क्रीन पर होगा प्रसारण

लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सोमवार सुबह होने वाले राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के विभिन्न पार्कों में विशाल स्क्रीन लगाई जाएंगी।

First Published - September 19, 2022 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट