facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

महामारी से निपटने के लिए ऐतिहासिक समझौता

Last Updated- December 15, 2022 | 4:31 AM IST

यूरोपीय संघ के नेताओं ने करीब पांच दिनों तक हुए एक शिखर सम्मेलन के बाद कोरोनावायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक व्यापक प्रोत्साहन योजना पर ऐतिहासिक समझौता किया है। इससे यूरोपीय आयोग के लिए यूरोपीय संघ के कार्यकारी से सभी 27 देशों के लिए पूंजी बाजार से अरबों यूरो जुटाने का रास्ता साफ होगा। यूरोप के एकीकरण के लगभग सात दशक में एकजुटता यह एक अभूतपूर्व पहल है।
शिखर सम्मेलन के चेयरमैन चाल्र्स माइकल ने इसे यूरोप के लिए एक निर्णायक घड़ी कहा। हालांकि कई लोगों ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के बीच इस शिखर सम्मेलन की विफलता से आर्थिक संकट के वर्षों बाद और ब्रिटेन के रुखसत होने के बाद इसकी व्यावहारिकता के बारे में आशंका जताई थी। इस खबर के आने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार में फरवरी के बाद तेजी आई है और यूरो में मार्च के बाद सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई।
इस खबर से उत्साहित एक व्यक्ति ने कहा, ‘इस समझौते ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यूरोप काम करने वाली ताकत है।’ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे वास्तव में एक ऐतिहासिक समझौता करार दिया है। उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ इस समझौते को आगे बढ़ाया। नेताओं ने उम्मीद जताई है कि 750 अरब यूरो यानी 857.33 अरब डॉलर के सुधार फंड और इससे संबंधित 2021-2027 के लिए 1.1 लाख करोड़ यूरो के बजट से यूरोपीय महाद्वीप में कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की सबसे बड़ी मंदी से निपटने में मदद मिलेगी।

First Published - July 22, 2020 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट