अंतरराष्ट्रीय

भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात 4.4% बढ़ा

समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 24 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 02, 2025 | 10:13 PM IST

भारत से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में अप्रैल-फरवरी के दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़ा है। इसका कारण दोनों देशों के बीच 2022 में लागू किए गए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस समझौते पर दो अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते ने मजबूत व्यापार के लिए रास्ते बनाए हैं, दोनों देशों में कंपनियों, उद्यमियों और रोजगार के लिए नए रास्ते की पेशकश की है। समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 24 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

First Published : April 2, 2025 | 10:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)